जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए, उत्तर रेलवे ने जम्मू तवी–श्रीनगर–जम्मू तवी (JAT-SINA) के बीच 8 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। पहले यह प्रस्ताव श्री माता वैष्णो देवी कटरा–श्रीनगर (SVDK-SINA) के बीच था, जिसे अब जम्मू तवी तक बढ़ाकर व्यवहार्यता जांची गई है।

प्रस्तावित समय-सारणी:

स्टेशनजम्मू तवी से प्रस्थानश्रीनगर से प्रस्थान
जम्मू तवी (JAT)10:30 बजेआगमन 20:40 बजे
श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK)12:10/12:15 बजे18:55/19:00 बजे
श्रीनगर (SINA)आगमन 15:10 बजे16:00 बजे

यह ट्रेन 266.66 किलोमीटर की दूरी लगभग 4 घंटे 40 मिनट में तय करेगी, जिसकी औसत गति 57.13 किमी/घंटा होगी। यह सेवा बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध रहेगी।

नई ट्रेन शुरू होने से जम्मू संभाग में चलने वाली कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी मामूली बदलाव प्रस्तावित है:

  • स्वराज ग्रुप की ट्रेनें (12471/72/73/74/76/78) माता वैष्णो देवी कटरा और पठानकोट कैंट के बीच अपने मौजूदा समय से लगभग 10-20 मिनट आगे-पीछे चलेंगी।
  • ट्रेन नंबर 20985 (कोटा–माता चिंतपूर्णी) मां चिंतपूर्णी में लगभग 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 14611 (गोरखपुर कैंट–माता वैष्णो देवी कटरा) कटरा में लगभग 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 64651 (सांगलदान–बारामूला) बारामूला में लगभग 30 मिनट देरी से पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 74617 (बहलैल–बडगाम) बडगाम में लगभग 25 मिनट देरी से पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 74621 (बडगाम–बारामूला) बारामूला में लगभग 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 74620 (बारामूला–सांगलदान) सांगलदान में लगभग 25 मिनट देरी से पहुंचेगी।

यह प्रस्ताव फिलहाल रेलवे बोर्ड की मंजूरी की प्रतीक्षा में है।