पक्का हो गया! अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अब दौराई तक, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले जिस प्रस्ताव की खबर आई थी, वह अब पक्की मंजूरी में बदल गई है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 19625/19626 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (साप्ताहिक) को दौराई (Daurai) तक बढ़ाने के उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे तीनों जोन के महाप्रबंधकों को भेज दी गई है।

क्या है यह विस्तार?

अभी यह ट्रेन अजमेर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलती है। मंजूरी के बाद अब यह अजमेर से आगे दौराई तक जाएगी। इस विस्तार का मकसद रैक लिंक बदलकर ट्रेन में ज्यादा कोच जोड़ना है, ताकि मुंबई की तरफ जाने वाले यात्रियों की भारी वेटिंग लिस्ट कम हो सके।

नया स्वीकृत समय (Timing)

स्टेशन 19625 (मौजूदा) अजमेर से बांद्रा टर्मिनस 19625 (स्वीकृत) दौराई से बांद्रा टर्मिनस 19626 (स्वीकृत) बांद्रा टर्मिनस से दौराई 19626 (मौजूदा) बांद्रा टर्मिनस से अजमेर
दौराई (DOZ) -- प्रस्थान 06:05 आगमन 09:40 --
अजमेर (AII) प्रस्थान 06:35 आगमन/प्रस्थान 06:15/06:25 आगमन/प्रस्थान 09:00/09:10 आगमन 09:10
मदार जंक्शन (MDJN) पासिंग 06:50 पासिंग 06:50 पासिंग 08:55 पासिंग 08:55
सूरत आगमन/प्रस्थान 23:39/23:44 आगमन/प्रस्थान 23:39/23:44 आगमन/प्रस्थान 13:50/13:55 आगमन/प्रस्थान 13:50/13:55
बांद्रा टर्मिनस (BDTS) आगमन 04:20 आगमन 04:20 प्रस्थान 08:35 प्रस्थान 08:35

आगे क्या?

रेलवे बोर्ड ने इसे 'अत्यंत जरूरी' मामला बताते हुए संबंधित जोन को जल्द से जल्द इस विस्तार को लागू करने, इसकी व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अनुपालन की पुष्टि भेजने के निर्देश दिए हैं। इसका मतलब है कि अब सिर्फ औपचारिक क्रियान्वयन बाकी है, मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। जल्द ही दौराई और बांद्रा टर्मिनस के बीच यात्रियों को इस विस्तारित सेवा का लाभ मिलने लगेगा।