नई दिल्ली। हरिद्वार वाली खबर के बाद अब एक और बड़ी और पक्की घोषणा सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 19223/19224 सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस को श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SMVD Katra) तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला 30 जुलाई 2026 को रेलवे बोर्ड में हुई टाइम टेबल मीटिंग के मिनट्स के आधार पर लिया गया है, और इसे उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और पश्चिम रेलवे तीनों जोन के महाप्रबंधकों को भेज दिया गया है।
क्या है यह विस्तार?
अभी यह ट्रेन सबरमती से जम्मू तवी तक चलती है। मंजूरी के बाद यह आगे कटरा तक जाएगी, जहां से वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु आसानी से आगे का सफर तय कर सकेंगे। विस्तारित हिस्से पर एकमात्र वाणिज्यिक ठहराव उधमपुर (MCTM) में प्रस्तावित है।
नया समय (Timing)
| स्टेशन | 19223 (मौजूदा) सबरमती से जम्मू तवी | 19223 (स्वीकृत) सबरमती से कटरा | 19224 (स्वीकृत) कटरा से सबरमती | 19224 (मौजूदा) जम्मू तवी से सबरमती |
|---|---|---|---|---|
| सबरमती | प्रस्थान 10:25 | प्रस्थान 10:25 | आगमन 14:05 | आगमन 14:05 |
| पालनपुर | आगमन/प्रस्थान 13:25/13:30 | आगमन/प्रस्थान 13:20/13:22 | आगमन/प्रस्थान 10:57/10:55 | आगमन/प्रस्थान 10:57/10:55 |
| बठिंडा | आगमन/प्रस्थान 07:30/07:45 | आगमन/प्रस्थान 06:05/06:10 | आगमन/प्रस्थान 18:35/18:25 | आगमन/प्रस्थान 18:35/18:25 |
| जम्मू तवी | आगमन 18:40 | आगमन/प्रस्थान 15:30/15:35 | आगमन/प्रस्थान 07:40/07:35 | आगमन 06:05 |
| श्री माता वैष्णो देवी कटरा | -- | आगमन 18:55 | प्रस्थान 04:50 | -- |
मेंटेनेंस और अन्य जानकारी
ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस सबरमती में ही होगा, जहां RBPC सुविधा भी मौजूद है। रेलवे बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि यह विस्तार एडवांस रिजर्वेशन पीरियड से लागू किया जाए। अगर जरूरत पड़े तो इस विस्तार को एक स्पेशल सेवा के तौर पर उद्घाटन ट्रेन के रूप में भी चलाया जा सकता है, जो बाद में अपने नियमित लिंक से जुड़ जाएगी।
आगे क्या?
रेलवे बोर्ड ने इसे 'अत्यंत जरूरी' मामला बताते हुए तीनों जोन को तुरंत अनुपालन सुनिश्चित करने और इसकी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। यानी अब सिर्फ औपचारिक क्रियान्वयन बाकी है, इस विस्तार को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। जल्द ही सबरमती और कटरा के बीच यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलने लगेगा।
Comments (0)